जमशेदपुर : रानी मुर्मू को साहित्य अकादमी-2018 का युवा पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

साहित्य अकादमी नयी दिल्ली की ओर से साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार-2018 के तहत सम्मानित किये जानेवाले साहित्यकारों की सूची भी जारी कर दी गयी है. शुक्रवार को गुवाहाटी में अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलायी गयी थी. इस बार संताली का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार संताली साहित्यकार जमशेदपुर के देवघर(बीरडीह) की रहनेवाली […]

विज्ञापन
साहित्य अकादमी नयी दिल्ली की ओर से साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार-2018 के तहत सम्मानित किये जानेवाले साहित्यकारों की सूची भी जारी कर दी गयी है. शुक्रवार को गुवाहाटी में अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलायी गयी थी. इस बार संताली का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार संताली साहित्यकार जमशेदपुर के देवघर(बीरडीह) की रहनेवाली रानी मुर्मू को दिया गया है़
रानी मुर्मू को यह पुरस्कार उनकी संताली कहानी संग्रह होपोन मइया: कुकमू’ (छोटी बहन का सपना) के लिए दिया गया है़ साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार जीतनेवाली रानी मुर्मू संताली साहित्यकार होने के साथ-साथ पेशे से आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल में सपोर्टर के रूप में काम करती हैं.
रानी ने वर्ष 2011 में रांची यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र से बीए पास किया. उनके पिता बुधराय मुर्मू वर्ष 2010 में स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट से रिटायर्ड हुए हैं. वे फिलहाल आसेका देवघर ब्रांच के सचिव है. वे बच्चों को संताली पढना-लिखना सीखाते हैं. माताजी सीता मुर्मू साधारण गृहिणी हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola