दलमा में 1056 वन्य प्राणी, 48 हाथी

Updated:
विज्ञापन

13 हाथी अौर 28 हथिनी की पहचान हुई, कीता नाला बाटालुका जलाशय में दिखे दो लकड़बग्घे जमशेदपुर : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में मंगलवार को वन्य प्राणियों हुई गणना में दलमा में 48 हाथी होने की बात सामने आयी है. गणना में दलमा में 1056 वन्य प्राणी देखे गये. वन विभाग द्वारा मंगलवार को दलमा […]

विज्ञापन

13 हाथी अौर 28 हथिनी की पहचान हुई, कीता नाला बाटालुका जलाशय में दिखे दो लकड़बग्घे

जमशेदपुर : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में मंगलवार को वन्य प्राणियों हुई गणना में दलमा में 48 हाथी होने की बात सामने आयी है. गणना में दलमा में 1056 वन्य प्राणी देखे गये. वन विभाग द्वारा मंगलवार को दलमा में 46 जलाशयों के पास मचान, वाॅच टावर, हाईडॉट अौर पेड़ से वन्य प्राणियों की गणना की. मंगलवार देर शाम सभी गणना केंद्र की रिपोर्ट एकत्र करने के बाद बुधवार को वन विभाग दलमा के पदाधिकारियों द्वारा रिपोर्ट कंपाइल की गयी. लगभग 32 केंद्रों से आयी रिपोर्ट के अनुसार 1056 वन्य प्राणियों की पुष्टि की गयी.
पिछली गणना में 1391 वन्य प्राणियों की हुई थी पहचान
पिछली बार करायी गयी गणना में दलमा में 1391 वन्य प्राणी पाये गये थे, जिसकी तुलना में इस बार कम वन्य प्राणी पाये गये. 2012 में पांच लकड़बग्घा देखे गये थे, लेकिन पिछली गणना में एक भी लकड़बग्घा नहीं मिला था. इस बार की गणना में दलमा में दो लकड़बग्घे मिले हैं. 2012 में 42 भालू थे अौर पिछली गणना में 12 हुए थे, लेकिन इस साल 13 भालू की गिनती हुई.
बार्किंग डियर (कोटरा) 2012 में 137 तथा पिछली गणना में 45 सामने आये थे, जबकि इस बार 63 की संख्या सामने आयी है. बंदरों की संख्या 2012 में 1015 थी, पिछली गणना में 649 अौर इस बार 496 सामने आयी है जिसके अनुसार बंदरों की संख्या कम हुई है. लाल गिलहरी 2012 में 148 थी, पिछले गणना में 46 तथा इस बार 39 संख्या सामने आयी है.
वन्य प्राणियों की संख्या
हाथी48
(13 हाथी, 28 हथिनी, 7 एसए
भालू13
सूअर152
कोटरा63
लंगूर38
बंदर496
जंगली कुत्ता10
रटेल03
लाल गिलहरी39
वनमुर्गी 71
लकड़बग्घा02
नेवला27
मोर53
खरहा18
साहिल03
लोमड़ी03
जंगली बिल्ली03
सांप04
सिवेट कैट03
उल्लू 07
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola