झारखंड: टीएसएएफ की पूनम, स्वर्णलता व संदीप ने किया एवरेस्ट फतह, इनसे पहले इन्होंने गाड़ा है झंडा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के तीन पर्वतारोही संदीप तोलिया (42 वर्ष), पूनम राणा (21 वर्ष) और स्वर्णलता दलाई (20 वर्ष) ने सोमवार को एवरेस्ट फतह कर लिया. टाटा स्टील की सहायता से इस मिशन पर गये तीनों पर्वतारोही ने सुबह छह बजे एवरेस्ट को फतह किया और वहां पर तिरंगा व टाटा […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के तीन पर्वतारोही संदीप तोलिया (42 वर्ष), पूनम राणा (21 वर्ष) और स्वर्णलता दलाई (20 वर्ष) ने सोमवार को एवरेस्ट फतह कर लिया. टाटा स्टील की सहायता से इस मिशन पर गये तीनों पर्वतारोही ने सुबह छह बजे एवरेस्ट को फतह किया और वहां पर तिरंगा व टाटा स्टील का झंडा लहराया. टीएसएएफ के तीनों पर्वतारोही की कामयाबी टाटा स्टील के वीपी (सीएस) सुनील भास्करन ने कहा कि यह टाटा स्टील के ऐतिहासिक पल है. हम काफी गर्वान्विंत हैं कि टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की तीन कैडेट ने इतिहास को दोहराया है. आगे भी हम एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देते रहेंगे.
तीनों ने अकोंकागुआ एक्सपीडिशन भी किया था पूरा : एवरेस्ट फतह करने वाले तीनों पर्वतारोही पूनम, स्वर्णलता व संदीप तोलिया ने इसी वर्ष फरवी ने दुनिया की सात ऊंची चोटियों में से एक अकोंकागुआ एक्सपीडिशन एक्सपीडिशन को भी पूरा किया था. तीने पर्वतारोही को इस अकोंकागुआ एक्सपीडिशन पर एवरेस्ट एक्सपीडिशन से पूर्व ट्रेनिंग के करने के लिए भेजा गया था.
इनसे पहले इन्होंने गाड़ा है झंडा : इन तीनों पर्वतरारोही से पूर्व टीएसएएफ के सात पर्वतारोही, बछेंद्री पाल (1984), प्रेमलता अग्रवाल (2011), हेमंत गुप्ता (2017), राजेंद्र सिंह पाल, विनिता सोरेन, मेघलाल मूर्मू (2012) और सुसेन महतो (2013) में एवरेस्ट फतह कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










