विशाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी उत्तम ने किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : उलीडीह के खड़िया बस्ती नाला के पास विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी उत्तम महतो ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. उत्तम शंकोसाई रोड नंबर 4 का रहने वाला है. वह पूर्व में भी रंगदारी और मारपीट के मामले में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : उलीडीह के खड़िया बस्ती नाला के पास विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी उत्तम महतो ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. उत्तम शंकोसाई रोड नंबर 4 का रहने वाला है.
वह पूर्व में भी रंगदारी और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है. इस हत्याकांड के चार अन्य आरोपी को पुलिस ने 16 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उत्तम के अलावा शोले ने भी पूर्व में कोर्ट में सरेंडर किया था. गाैरतलब है कि 10 मई को उलीडीह के खड़िया बस्ती नाला के विशाल सिंह की गोली मारकर कर हत्या कर दी गयी थी. उलीडीह पुलिस ने बताया कि शोले और उत्तम को पुलिस रिमांड पर लेने वाली है.
दोनों को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल करेगी. इस हत्याकांड में मानगो दाईगुट्टू निवासी रोहित, विकास सिंह उर्फ विक्की, कुंदन सिंह और विशाल अभी भी फरार हैं जबकि सोहेल हुसैन अंसारी, राहुल गुप्ता ऊर्फ शोले, निखिल कुमार साव, रमेश कुमार वर्मा,भोला महतो उर्फ बॉक्सर जेल में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola