हाजत में भिड़े बबलू थापा और विक्की गिरी

Updated:
विज्ञापन

उलीडीह पुलिस ने विक्की पर बयान बदलने के लिए बनाया दबाव, पत्नी को एसएमएस भेज दी जानकारी एसएसपी ने कहा – आपसी रंजिश में हुई हत्या, कल होगा खुलासा जमशेदपुर : उलीडीह सुभाष कॉलोनी निवासी विशाल सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बबलू थापा और घटना के समय विशाल के साथ मौजूद विक्की गिरी […]

विज्ञापन

उलीडीह पुलिस ने विक्की पर बयान बदलने के लिए बनाया दबाव, पत्नी को एसएमएस भेज दी जानकारी

एसएसपी ने कहा – आपसी रंजिश में हुई हत्या, कल होगा खुलासा
जमशेदपुर : उलीडीह सुभाष कॉलोनी निवासी विशाल सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बबलू थापा और घटना के समय विशाल के साथ मौजूद विक्की गिरी थाना हाजत में भिड़ गये. बबलू थापा ने विक्की को पुलिस के समक्ष नाम बोलने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए गाली-गलौज और मारपीट की. हाजत में मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला. रात में थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बबलू थापा के समर्थन में विक्की पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाया. विक्की गिरी ने इसकी जानकारी रविवार की सुबह मैसेज से अपनी पत्नी को दी. मैसेज पढ़ने के बाद विक्की के पिता अशोक गिरी, भाई प्रकाश गिरी आदि थाना पहुंचे और थाना प्रभारी मिलकर विक्की पर दबाव बनाने के लिए आपत्ति जतायी. परिजनों का आरोप है कि थानेदार ने उन्हें भगा दिया.
उन्हें विक्की से मिलने नहीं दिया गया. इसके बाद विक्की के पिता सिटी एसपी प्रभात कुमार से आवास पर मिले. सिटी एसपी के निर्देश के बाद परिवार वालों को उलीडीह थाना में विक्की से मिलने दिया गया. उलीडीह थाना प्रभारी यह जांच कर रहे है कि आखिर विक्की ने अपने परिजनों को मैसेज किसके फोन से किया.
सरयू राय विशाल के घर पहुंचे. मंत्री सरयू राय रविवार को संजय पथ स्थित विशाल के घर पहुंचे. मंत्री ने परिवार से घटना की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola