तेज हवाओं के साथ गरजे बादल, गिरी बारिश की बूंदें

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार को दिन में तेज धूप रही. इसके कारण शहरवासी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया. शाम करीब साढ़े तीन बजे आसमान में बादल छा गये. तेज हवा के साथ बिजली चमकी. बारिश की बूंदों ने मौसम को सुहाना […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार को दिन में तेज धूप रही. इसके कारण शहरवासी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया. शाम करीब साढ़े तीन बजे आसमान में बादल छा गये. तेज हवा के साथ बिजली चमकी. बारिश की बूंदों ने मौसम को सुहाना बना दिया. दिन में हुई तेज धूप का असर शहर के तापमान में देखने को मिला. तापमान एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 68 प्रतिशत व न्यूनतम 59 प्रतिशत रही. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को दिन में धूप, तो शाम में बादल रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola