पटमदा बाजार से युवती को उठाया, पांच दिनों तक दुष्कर्म
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटमदा : बोड़ाम थाना के मिर्जाडीह गांव की एक युवती को 7 मर्इ को पटमदा बाजार से दो युवक बाइक पर जबरन उठा ले गये. युवकों ने पांच दिनों तक घुसरा के डोगागरल जंगल में युवती को रस्सी से बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती को 11 मई को जान से मारने की धमकी […]
विज्ञापन
पटमदा : बोड़ाम थाना के मिर्जाडीह गांव की एक युवती को 7 मर्इ को पटमदा बाजार से दो युवक बाइक पर जबरन उठा ले गये. युवकों ने पांच दिनों तक घुसरा के डोगागरल जंगल में युवती को रस्सी से बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती को 11 मई को जान से मारने की धमकी देते हुए युवकों ने सौ रुपये दिये अौर आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय धुसरा के पास लाकर छोड़ दिया.
युवती ने किसी तरह अपने घर मिर्जाडीह पहुंचा कर घटना की जानकारी परिजनों को दी. युवती अपने जीजा व दीदी के साथ शनिवार को पहले पटमदा थाना गयी और शिकायत की. युवती ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि सात मई को वह साप्ताहिक हाट में पटमदा गयी थी. इतने में पीछे से आये दो युवकों ने उसे उठा कर बाइक पर बैठाया अौर चलते बने. धुसरा के डोगागरल जंगल में पेड़ के साथ हाथ पैर बांध दिया. रात को विश्वनाथ सिंह नामक युवक उसे डोगागरल स्कूल में ले गया अौर दुष्कर्म किया अौर फिर अहले सुबह जंगल में ले जाकर फिर से पेड़ में बांध दिया. 11 मई तक दुष्कर्म का सिलसिला चलता रहा. इस बीच उसे सिर्फ पानी पिला कर रखा गया. 11 मई को दिन में विश्वनाथ सिंह ने रस्सी खोल कर अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के सामने 100 रुपये देकर धमकी देते हुए छोड़ दिया. युवती ने बोड़ाम पुलिस से दुष्कर्म करने वाले विश्वनाथ सिंह के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की है. पुलिस मामले की तहकीकात करते हुए युवक की तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










