जेल में छापेमारी करने घूंघट में पहुंची महिला कौन!
जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ नारंगी साड़ी में घूंघट लिए एक महिला भी जेल के विभिन्न वार्डों में जाकर तलाशी को अंजाम दे रही थी. पुरुष वार्ड में घूंघट में महिला के प्रवेश के बाद बंदियों में यह जिज्ञासा बनी रही कि आखिर ये महिला […]
जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ नारंगी साड़ी में घूंघट लिए एक महिला भी जेल के विभिन्न वार्डों में जाकर तलाशी को अंजाम दे रही थी. पुरुष वार्ड में घूंघट में महिला के प्रवेश के बाद बंदियों में यह जिज्ञासा बनी रही कि आखिर ये महिला कौन है? घूंघट में जेल के विभिन्न वार्ड में घूम रही महिला को पुरुष वार्ड में जाने से जेल के पुलिसकर्मियों ने अचानक मना कर दिया. इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों के साथ उक्त महिला वार्ड में गयी. छापेमारी के उपरांत उक्त महिला जिले के एक डीएसपी के वाहन में बैठकर भीतर गयी थी. शुक्रवार को जेल परिसर में छापेमारी की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










