इंक्रीमेंट व्यवस्था फिर चालू कराने की करेंगे मांग
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव और सीआरएम के प्रभारी नितेश राज के कार्यालय में जेडीसी चेयरमैन संदीप बेहरा के नेतृत्व में टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) के कमेटी मेंबरों की एक बैठक हुई. बैठक के दौरान पिछले पांच साल से सीआरएम में रुके हुए चार साल वाले इंक्रीमेंट को फिर […]
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव और सीआरएम के प्रभारी नितेश राज के कार्यालय में जेडीसी चेयरमैन संदीप बेहरा के नेतृत्व में टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) के कमेटी मेंबरों की एक बैठक हुई. बैठक के दौरान पिछले पांच साल से सीआरएम में रुके हुए चार साल वाले इंक्रीमेंट को फिर से चालू कराने पर चर्चा हुई.
इस मीटिंग का कमेटी मेंबर दिनेश्वर कुमार ने बहिष्कार किया. इस दौरान कमेटी मेंबरों ने निर्णय लिया कि अध्यक्ष के शहर पहुंचते ही इस मुद्दे पर उनसे मुलाकात करेंगे और इंक्रीमेंट की व्यवस्था को फिर से चालू कराने की मांग करेंगे. कई दौर की वार्ता होने के बाद अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है. बैठक के दौरान सरोज पांडेय, भीम सिंह, हरे कृष्णा दुबे, अरविंद पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










