मुसाबनी : कॉपर की बढ़ी डिमांड, दो और बंद खदानें खुलेंगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
माइंस में अब भी है कॉपर का भंडार, इसका ग्रेड भी बेहतर जमशेदपुर : कंज्यूमिंग इंडस्ट्रीज से मांग बढ़ने के चलते मार्केट में कॉपर की डिमांड बढ़ रही है. इसे देखते हुए मुसाबनी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की बंद दो बंद खदानों को चालू करने की कवायद शुरू हो गयी है. जून से इसकी […]
विज्ञापन
माइंस में अब भी है कॉपर का भंडार, इसका ग्रेड भी बेहतर
जमशेदपुर : कंज्यूमिंग इंडस्ट्रीज से मांग बढ़ने के चलते मार्केट में कॉपर की डिमांड बढ़ रही है. इसे देखते हुए मुसाबनी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की बंद दो बंद खदानों को चालू करने की कवायद शुरू हो गयी है. जून से इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है. मुसाबनी में एचसीएल की तीन खदान हैं. इसमें सुरदा वाडिया का संचालन हो रहा है. इसका लीज 388.68 हेक्टेयर जमीन पर है. इसमें फॉरेस्ट एरिया 75.08 हेक्टेयर और गैर वन भूमि 313.6 हेक्टेयर है. 31 मार्च 2020 तक का सरकार की ओर से क्लियरेंस दिया गया है. यहां उत्खनन का काम चल रहा है. इसके अलावा केंदाडीह और राखा का कॉपर माइंस है,
जिसको नये सिरे से चालू कराने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. एचसीएल के केंदाडीह कॉपर माइंस का क्षेत्रफल 1139.6 हेक्टेयर है, जिसमें पूरा वन भूमि ही है. इसका क्लियरेंस मिल चुका है. इसका लाइसेंस भी 2020 के मार्च माह तक है. एचसीएल के कॉपर का ही राखा माइंस है, जिसकी चौहद्दी 785.091 हेक्टेयर है, जिसका लाइसेंस का समय भी वर्ष 2020 तक का है. अब तक जो सर्वेक्षण हुआ है, उसके तहत उसका ग्रेड 0.85 वैल्यू का है यानी 1000 टन का उत्खनन किये जाने पर उसमें से 8 टन कॉपर निकलता है, जो पहले 0.9 और 0.92 हेक्टेयर तक था, लेकिन घटने के बावजूद अब तक ग्रेड बेहतर है. जिला खनन विभाग की ओर से अब इसको चालू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










