रूपा के शव का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तीन दिन से मायके व ससुराल के विवाद में टेल्को अस्पताल में पड़ा था शव जमशेदपुर : हजारीबाग के बरही स्थित मायके में मृत रूपा मिश्रा के शव का डीसी अमित कुमार के आदेश पर शुक्रवार को दोबारा पोस्टमार्टम किया गया. दंडाधिकारी यस्मिता सिंह की मौजूदगी में वीडियोग्राफी में शव का शाम साढ़े चार बजे […]
विज्ञापन
तीन दिन से मायके व ससुराल के विवाद में टेल्को अस्पताल में पड़ा था शव
जमशेदपुर : हजारीबाग के बरही स्थित मायके में मृत रूपा मिश्रा के शव का डीसी अमित कुमार के आदेश पर शुक्रवार को दोबारा पोस्टमार्टम किया गया. दंडाधिकारी यस्मिता सिंह की मौजूदगी में वीडियोग्राफी में शव का शाम साढ़े चार बजे के बसउ पोस्टमार्टम हुआ. पोस्टमार्टम के बाद शव का ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया.
इससे पहले सुबह में गोविंदपुर निवासी रूपा के पति प्रकाश रंजन मिश्रा अपने परिवार के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगायी. तीन दिन से अस्पताल में शव पड़े होने के मामले की गंभीरता को लेकर डीसी ने पोस्टमार्टम कराने का आदेश दे दिया. इसके बाद गोविंदपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने संबंधी दस्तावेज तैयार किया और टाटा मोटर्स अस्पताल में तीन दिन से रखे रूपा के शव काे पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया. मालूम हो कि रूपा की मौत बरही स्थित मायके में सात मई को हुई थी.
आठ मई को बरही में शव का पोस्टमार्टम हुआ और मायके वालों ने शव गोविंदपुर स्थित ससुराल पहुंचा दिया. इस दौरान रूपा के भाई और ससुराल वालों के बीच काफी बकझक हुई. रूपा का भाई शव छोड़कर चला गया तब पति ने शव को टाटा मोटर्स अस्पताल में रखवाया. ससुराल वालों का आरोप था कि रूपा के साथ अनहोनी हुई है जिसकी निष्पक्ष जांच के लिए दोबारा पोस्टमार्टम जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










