अखिलेश के इलाज की रिपोर्ट दुमका के जेलर से कोर्ट ने मांगी

Updated:
विज्ञापन

बेहतर इलाज की याचिका पर सुनवाई के दौरान जिला जज ने जेलर से बात करने का भी किया था प्रयास जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के इलाज के बारे में जिला जज चार अजीत कुमार सिंह की अदालत ने वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है. अखिलेश के अधिवक्ता विद्या सिंह ने कुछ दिनों पहले अदालत […]

विज्ञापन

बेहतर इलाज की याचिका पर सुनवाई के दौरान जिला जज ने जेलर से बात करने का भी किया था प्रयास

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के इलाज के बारे में जिला जज चार अजीत कुमार सिंह की अदालत ने वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है. अखिलेश के अधिवक्ता विद्या सिंह ने कुछ दिनों पहले अदालत में पुलिस कस्टडी पर निजी खर्च में इलाज कराने की अर्जी दाखिल की थी. शुक्रवार को अदालत ने अर्जी पर सुनवाई की. अदालत ने फोन के माध्यम से दुमका जेल के जेलर से वर्तमान हालात जानने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पायी. इसके बाद अदालत ने जेलर को आदेश दिया है कि अभी तक के इलाज की रिपोर्ट भेजने को कहा है. वर्तमान में इंज्यूरी की क्या स्थिति है और अखिलेश सिंह को आगे किस तरीके के इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए, इन बिंदुओं पर जानकारी मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola