स्टेशन इन-आउट गेट के समीप नहीं लगेंगी दुकानें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : स्टेशन के इन और आउट गेट के समीप अब दुकानें, ठेला नहीं लगाने दी जायेंगी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ ने इन दुकानों को हटा दिया है. विशेष शाखा ने भी चाईबासा बस स्टैंड के समीप दुकानों को हटाने की अनुशंसा की थी. जिसके बाद आरपीएफ ने यह कार्रवाई की. इधर चाय, नाश्ता […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : स्टेशन के इन और आउट गेट के समीप अब दुकानें, ठेला नहीं लगाने दी जायेंगी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ ने इन दुकानों को हटा दिया है. विशेष शाखा ने भी चाईबासा बस स्टैंड के समीप दुकानों को हटाने की अनुशंसा की थी. जिसके बाद आरपीएफ ने यह कार्रवाई की. इधर चाय, नाश्ता की दुकानें नहीं लगने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.
नो पार्किंग में खड़े 13 वाहन जब्त : स्टेशन आउट गेट के समीप नो पार्किंग जोन में खड़ेे 13 वाहनों को आरपीएफ और यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर जब्त किया. पिछले चार दिन से यह अभियान चलाया जा रहा है. नो-पार्किंग में खड़ा किये गये वाहनों से जुर्माना वसूला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










