बाइक सवारों ने ऑटो पर बरसायी गोलियां
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी कागलनगर मेन रोड पर अपराधियों ने गुरुवार सुबह आठ बजे ऑटो सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग में ऑटो पर सवार दस में तीन युवक जख्मी हो गये. निर्मल नगर निवासी लालटू महतो को जांघ व हाथ में गोली लगी जबकि नैना धीवर के पेट को छूकर गोली निकल गयी. फायरिंग […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी कागलनगर मेन रोड पर अपराधियों ने गुरुवार सुबह आठ बजे ऑटो सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग में ऑटो पर सवार दस में तीन युवक जख्मी हो गये. निर्मल नगर निवासी लालटू महतो को जांघ व हाथ में गोली लगी जबकि नैना धीवर के पेट को छूकर गोली निकल गयी.
फायरिंग से बचकर भागने के दौरान श्यामू धीवर गिरकर घायल हो गया. घटना निर्मल नगर और विलास बस्ती के लोगों के बीच आपसी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है. घटना के बाद निर्मल नगर क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गयी है. सुबह-सुबह गोलियाें की तड़तड़ाहट से कागलनगर मेन रोड गूंजने लगा था. इससे सड़क पर भगदड़ मच गयी थी. अपराधी गोलियां बरसाते रहे, लेकिन पुलिस कहीं नहीं दिखी.
तीन बाइक पर सवार थे नौ युवक, छह कर रहे फायरिंग. निर्मल नगर निवासी गणेश मछुआ और राम धीवर ने बताया कि वे लोग बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी में ठेका का काम करते हैं. गुरुवार की सुबह 7.45 बजे हम दस लोग एक ऑटो से निर्मल नगर से निकले थे. ऑटो पर हम दोनों के अलावा नैना धीवर, लालटू महतो, श्यामू धीवर, किरण धीवर, सागर धीवर, राजू धीवर, विमल, राजेश स्वर्णकार जा रहे थे.
कागलनगर कम्युनिटी सेंटर के सामने ऑटो के पहुंचते ही तीन बाइक पर नौ लोग आये. सभी उन्हें गाली देने लगे. विरोध करने पर कम्युनिटी सेंटर गेट के सामने टारगेट लेकर ऑटो पर फायरिंग शुरू कर दी. ऑटो लेकर चालक तेजी से भागा लेकिन फायरिंग करते हुए सभी बाइक से पीछा करते रहे. कागलनगर टेम्पो स्टैंड से ए रोड की ओर आॅटो मोड़ने के बाद युवक मसजिद रोड की ओर मुड़ गये. फायरिंग में गोली लालटू महतो को जांघ के पास और हाथ में लगी जबकि नैना धीवर के पेट के छूकर गोली निकल गयी.
बेल्ट के कारण गोली उसके पेट में नहीं लगी. ऑटो लेकर सभी निर्मल नगर गये और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने लालटू महतो पहले एमजीएम फिर टीएमएच पहुंचाया. उसकी जांघ में गोली लगी है. नैना धीवर को हल्की चोट आयी हैं. श्यामू धीवर बाद में अस्पताल पहुंचा, जहां उसने अपना इलाज कराया. लालटू महतो के बयान पर विकास सिंह उर्फ हेते पंचू गोराई, अंडा राजू, सन्नी कर्मकार, गुड्डू गोस्वामी, बावला गाेप, अजय सिंह समेत आधा दर्जन अज्ञात मामला दर्ज किया गया है.
शराब व अवैध बालू का कारोबार विवाद की जड़
जमशेदपुर : निर्मल नगर व विलास बस्ती के बीच टकराव की मूल वजह अवैश शराब और बालू का उठाव है. अवैध बालू उठाव को लेकर अजीत की हत्या से शुरू हुआ टकराव 10 साल बाद भी जारी है. विलास पासवान के पुत्रों की हत्या रवि धीवर गुट ने कर दी थी जबाव में पासवान गुट ने रवि गुट के लोगों को निशाना बनाया. दोनों गुट से अब तक दस की जान जा चुकी है.
खूनी खेल में अब तक 10 लोगों की जा चुकी है जान
सोनारी निर्मल नगर और विलास बस्ती में खूनी खेल कोई नयी बात नहीं है. अब तक दस लोगों की जान दोनों बस्तियों के लोगों के संघर्ष में जा चुकी है. यह क्रम दस साल से चला आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










