कचरा डंपिंग का विरोध शुरू

Updated:
विज्ञापन

गम्हरिया : जिला प्रशासन द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा पंचायत के गोपीनाथपुर में आदित्यपुर नगर निगम को कचरा निष्पादन के लिए जमीन उपलब्ध करायी गयी है.यहां कचरा डपिंग करने पहुंचे कर्माचारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्राम प्रधान मंगल मांझी के नेतृत्व में पारंपारिक हथियार के साथ पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन
गम्हरिया : जिला प्रशासन द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा पंचायत के गोपीनाथपुर में आदित्यपुर नगर निगम को कचरा निष्पादन के लिए जमीन उपलब्ध करायी गयी है.यहां कचरा डपिंग करने पहुंचे कर्माचारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्राम प्रधान मंगल मांझी के नेतृत्व में पारंपारिक हथियार के साथ पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए लोगों को वहां से खदेड़ दिया. इस दौरान कई महिला-पुरुष मौजूद थे.
किसी भी कीमत पर डंपिंग नहीं होने देंगे : उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों की ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें ग्रामीणों द्वारा यहां कचरा डंपिंग किसी भी कीमत पर नहीं होने देने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर कचरा डंपिंग हो रहा है, उसके बगल में श्मशान घाट व स्कूल है. आबादी वाले इस क्षेत्र में कचरा डंपिंग से लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ेगा. इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण उपायुक्त से मिलेंगे. इसके बावजूद निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन चलाया जायेगा.
बैठक में मुखिया पियो हांसदा, धनाय बास्के, किशोर महतो, ठंडा महतो, रोहित सोरेन, अनीता सोरेन, रीता सोरेन, समीर महतो, धनीराम महतो, मनसाराम महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.
कचरा डंपिंग का पूर्व में भी हो चुका है विरोध
कचरा निष्पादन को लेकर पूर्व में भी नगर निगम को विरोध का सामना करना पड़ा है. नगर निगम क्षेत्र के काशीडीह में कचरा निष्पादन के लिए डंपिंग शुरू हुआ था, जिसका विरोध हुआ और वहां डंपिंग बंद कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola