बागुन सुंबरुई को सांस लेने में तकलीफ, आज अॉपरेशन
जमशेदपुर : टीएमएच में पांच दिनाें से भर्ती पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई को सांस लेने में और तकलीफ बढ़ गयी है. इसके कारण डॉक्टरों ने बुधवार को ऑपरेशन करने का निर्णय लिया है. वहीं उनको रुक-रुक कर पानी, दूध, हॉरलिक्स व लिक्विड फूड का डोज दिया गया. ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद बागुन सुंबरुई के […]
जमशेदपुर : टीएमएच में पांच दिनाें से भर्ती पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई को सांस लेने में और तकलीफ बढ़ गयी है. इसके कारण डॉक्टरों ने बुधवार को ऑपरेशन करने का निर्णय लिया है. वहीं उनको रुक-रुक कर पानी, दूध, हॉरलिक्स व लिक्विड फूड का डोज दिया गया. ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद बागुन सुंबरुई के शरीर का बायां हिस्सा ने काम करना बंद कर दिया है.
इसके कारण डॉक्टरों ने मंगलवार को उनका फिजियोथेरेपी किया. इससे उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ है. साइन कराने को लेकर का हुआ तू-तू मै मै:बागुन सुंबरुई के बुधवार को होने वाले ऑपरेशन के लिए हस्ताक्षर कराने को लेकर मंगलवार को डॉक्टरों और परिजनों में तू-तू मैं-मैं हो गयी. डॉक्टर ने हस्ताक्षर के लिए टीएमएच में भर्ती होने के समय जिस महिला(पत्नी) ने हस्ताक्षर की थी, उसके बारे में पूछा. बाद में बेटी डॉ सुजाता सुंबरुई ने हस्ताक्षर कर मामला को शांत किया. इस दौरान बेटी ने बेहतर इलाज के लिए बाहर से नियमानुसार डॉक्टर बुलाकर इलाज कराने का अनुरोध किया. वहीं दूसरी ओर मंगलवार को बागुन सुंबरुई से मिलने चाईबासा से बिष्टू नंदी, झींकपानी से गोविंद, पलामू से मानवेंद्र सिंह, पश्चिम सिंहभूम विधानसभा कांग्रेस प्रभारी अशोक बारीक, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव आदि पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










