रैफ कैंप के पीछे कैनाल से शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

कैनाल के किनारे से महिला के कपड़े व साइकिल मिली नरवा. सुंदरनगर थानांतर्गत रैफ की 106वीं बटालियन के कैंप के पीछे निर्माणाधीन कैनाल से सोमवार को पुलिस ने पानी में तैरता हुआ नग्नावस्था में शव मिला. व्यक्ति के हाथ में एक लुंगी लिपटी थी, जबकि कैनाल के ऊपर बगल से उसकी पैंट-शर्ट तथा गंजी एवं […]

विज्ञापन
कैनाल के किनारे से महिला के कपड़े व साइकिल मिली
नरवा. सुंदरनगर थानांतर्गत रैफ की 106वीं बटालियन के कैंप के पीछे निर्माणाधीन कैनाल से सोमवार को पुलिस ने पानी में तैरता हुआ नग्नावस्था में शव मिला. व्यक्ति के हाथ में एक लुंगी लिपटी थी, जबकि कैनाल के ऊपर बगल से उसकी पैंट-शर्ट तथा गंजी एवं एक महिला की ओढ़नी, गंजी, पेटीकोट, सलवार-कुर्ती और लेडीज साइकिल मिली है. जिसे सुंदरनगर पुलिस ने जब्त कर लिया है.
कपड़े देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि कैनाल में किसी महिला का भी शव हो सकता है. आशंका जतायी जा रही है कि शाम को डूबा व्यक्ति किसी महिला के साथ कपड़े धोने के बाद स्नान कर रहा होगा, जिस दौरान वह कैनाल में डूबने से उसकी मौत हो गयी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola