दिनभर चली लू

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : तापमान ने फिर से तेवर कड़े कर लिये हैं. सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर में लू चली. इस दौरान उमस ने भी लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 1.2 डिग्री […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : तापमान ने फिर से तेवर कड़े कर लिये हैं. सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर में लू चली. इस दौरान उमस ने भी लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था.
न्यूनतम तापमान में भी 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी.
हालांकि शाम को मौसम में नमी रही. हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली. सोमवार को हवा में आर्द्रता अधिकतम 62 प्रतिशत व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गयी. देश के 13 राज्यों में संभावित तूफान का शहर के मौसम पर खास असर नहीं पड़ने की बात मौसम विभाग ने कही है. सोमवार को गर्म हवा चलने का असर शहर में दिखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola