खड़े ट्रक से टकरायी कार, चाईबासा के एसीजेएम राजेंद्र िसन्हा हुए घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला-चाईबासा सड़क पर बड़ाटांगरानी के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में चाईबासा के एसीजेएम राजेंद्र कुमार सिन्हा व उनके बॉडीगार्ड कौशल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार एसीजीएम अपने घर धनबाद से चाईबासा आ रहे थे. बड़ाटांगरानी के समीप खड़े ट्रक से उनकी […]
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला-चाईबासा सड़क पर बड़ाटांगरानी के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में चाईबासा के एसीजेएम राजेंद्र कुमार सिन्हा व उनके बॉडीगार्ड कौशल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार एसीजीएम अपने घर धनबाद से चाईबासा आ रहे थे. बड़ाटांगरानी के समीप खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गयी.
इससे दोनों घायल हो गये. एसीजीएम अपनी कार खुद चला रहे थे. घटना के बाद दोनों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया. दुर्घटना में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










