एयरपोर्ट का रन-वे नहीं होगा लंबा व्यवस्था ठीक कर शुरू होगी उड़ान

Updated:
विज्ञापन

‘गो सॉफ्ट’ सॉफ्टवेयर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मिलेगी उड़ान को हरी झंडी जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया (एएआइ), डीजीसीए अौर एयर डेक्कन की टीम ने रविवार को लगभग तीन घंटे तक रनवे समेत एयरपोर्ट के सभी तकनीकी पहलुअों की जांच की. रनवे […]

विज्ञापन
‘गो सॉफ्ट’ सॉफ्टवेयर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मिलेगी उड़ान को हरी झंडी
जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया (एएआइ), डीजीसीए अौर एयर डेक्कन की टीम ने रविवार को लगभग तीन घंटे तक रनवे समेत एयरपोर्ट के सभी तकनीकी पहलुअों की जांच की. रनवे की जांच के लिए एयर डेक्कन की 19 सीटर विमान की लैंडिंग करायी गयी, जो सफल रही, इसलिए विमान सेवा जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है. हालांकि डीजीसीए द्वारा ‘गो सॉफ्ट’ सॉफ्टवेयर से दस दिनों में फिजिबिलिटी रिपोर्ट मिलने के बाद सेवा शुरू करने को हरी झंडी मिलेगी.
जांच में यह बात सामने आयी है कि सोनारी के रनवे को फिलहाल बढ़ाया नहीं जायेगा. वर्तमान रनवे पर ही बेहतर व्यवस्था कर विमान सेवा शुरू की जायेगी. हालांकि पश्चिम से पूरब दिशा (उलियान छोर से) लैंडिंग के समय बिल्डिंग अौर स्टेडियम में लगे लाइट पोस्ट (पोल) के कारण लैंडिंग में अड़चन आने की बात सामने आयी है.
दस दिनों में ‘गो साॅफ्ट’ साॅफ्टवेयर देगा रिपोर्ट
एएआइ तथा डीजीसीए की टीम ने जिला प्रशासन अौर टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ बैठक की अौर एयरपोर्ट के नक्शे मंगा कर पूरे एयरपोर्ट की जानकारी ली. साथ ही चार पहिये वाहन से उलियान छोर की अोर जाकर रनवे का जायजा लिया. 1.20 बजे एयर डेक्कन के प्रेसिडेंट कैप्टन मधु के बलसराज (कैप्टन बल्सी) के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम पहुंची अौर एयर डेक्कन के 19 सीटर विमान का पूरब से पश्चिम (गोल्फ मैदान से उलियान छोर) में लैंडिंग करायी गयी. विमान की लैंडिंग कराने वाले पायलट से फीडबैक लिया गया, जिसके बाद डीजीसीए के पदाधिकारियों को गो सॉफ्ट सॉफ्टवेयर से दस दिनों में फिजिबिलिटी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola