धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का प्रस्ताव रद्द नया और बड़ा बनाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

धालभूमगढ़/जमशेदपुर. एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया (एएआइ) अौर डीजीसीए की टीम ने जिला प्रशासन द्वारा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए भेजे गये 150 एकड़ के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है. टीम ने पूर्व की तुलना में बड़ी जमीन पर नया प्रस्ताव बना कर भेजने का निर्देश दिया है. रविवार को सोनारी एयरपोर्ट की जांच करने के […]

विज्ञापन
धालभूमगढ़/जमशेदपुर. एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया (एएआइ) अौर डीजीसीए की टीम ने जिला प्रशासन द्वारा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए भेजे गये 150 एकड़ के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है. टीम ने पूर्व की तुलना में बड़ी जमीन पर नया प्रस्ताव बना कर भेजने का निर्देश दिया है.
रविवार को सोनारी एयरपोर्ट की जांच करने के बाद डीजीसीए के ज्वाइंट डायरेक्टर जेएस रावत, एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया के एक पदाधिकारी अौर झारखंड के सिविल एविएशन विभाग के कैप्टन सिन्हा समेत चार सदस्यीय टीम एडीसी सौरव कुमार सिन्हा के साथ हेलीकॉप्टर से धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पहुंची. वहां सांसद विद्युत वरण महतो, घाटशिला के एसडीअो अरविंद कुमार लाल, बीडीअो, सीअो समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
एयरपोर्ट अथॉरिटी अौर डीजीसीए के पदाधिकारियों ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट में बने दोनों एयर स्ट्रिप को देखा तथा जिला प्रशासन द्वारा 150 एकड़ की जमीन पर एयरपोर्ट बनाने के दिये गये प्रस्ताव में जो एयर स्ट्रिप विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया था उसके हवा की दिशा विपरीत होने (विंड डायरेक्शन पक्ष में नहीं होने) के कारण खारिज कर दिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola