जुगसलाई में दवा दुकान से लैपटॉप समेत पांच लाख चोरी

Updated:
विज्ञापन

दुकान मालिक को किसी परिचित के शामिल होने का शक जमशेदपुर : जुगसलाई गौशाला के समीप दवा की होलसेल दुकान ‘आरती ग्राफिक्स’ में बीती रात नकद पांच लाख रुपये समेत लैपटॉप की चोरी कर ली गयी. शनिवार को दुकानदार विवेक मित्तल ने जब दुकान खोला तो चोरी की जानकारी मिली. चोरों ने तीन अलग-अलग दराज […]

विज्ञापन
दुकान मालिक को किसी परिचित के शामिल होने का शक
जमशेदपुर : जुगसलाई गौशाला के समीप दवा की होलसेल दुकान ‘आरती ग्राफिक्स’ में बीती रात नकद पांच लाख रुपये समेत लैपटॉप की चोरी कर ली गयी. शनिवार को दुकानदार विवेक मित्तल ने जब दुकान खोला तो चोरी की जानकारी मिली.
चोरों ने तीन अलग-अलग दराज में रखे साढ़े चार लाख रुपये, 50 हजार रुपये के सिक्के (कुछ चांदी का सिक्का भी शामिल है) की चोरी की है. दुकान में चोरी करने के साथ-साथ चोरों ने बिस्कुट व ड्राइफुड भी खाये और खाली बोतल छोड़ गये. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ने मामले की छानबीन की. इस संबंध में जुगसलाई थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दुकानदार ने चोरी में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका जतायी है.
29 अप्रैल से सीसीटीवी कैमरा था खराब. विवेक मित्तल ने बताया कि चोरी की घटना के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो पता चला कि कैमरे में 29 अप्रैल के बाद की कोई रिकॉडिंग नहीं है. जांच से मालूम हुआ कि डीवीआर का हार्डडिस्क खराब है अौर रिकॉडिंग बंद है. इसका फायदा भी चोरों को मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola