दलमा में नक्सली मुठभेड़, 50 राउंड फायरिंग, अस्थायी नक्सली कैंप ध्वस्त, राइफल, दरी व खाने के सामान जब्त

Updated:
विज्ञापन

पटमदा/जमशेदपुर : बोड़ाम थानांतर्गत दलमा जंगल के बिजली घाटी व खोखरो के बीच सुरक्षा बलों और नक्सली आकाश मंडल दस्ते के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई. करीब 25 मिनट की मुठभेड़ के बाद एक करोड़ का इनामी आकाश मंडल उर्फ राकेश मंडल उर्फ असीम मंडल अपने दस्ते के साथ भाग निकला. मुठभेड़ में दोनों ओर […]

विज्ञापन
पटमदा/जमशेदपुर : बोड़ाम थानांतर्गत दलमा जंगल के बिजली घाटी व खोखरो के बीच सुरक्षा बलों और नक्सली आकाश मंडल दस्ते के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई. करीब 25 मिनट की मुठभेड़ के बाद एक करोड़ का इनामी आकाश मंडल उर्फ राकेश मंडल उर्फ असीम मंडल अपने दस्ते के साथ भाग निकला.
मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 50 राउंड फायरिंग हुई. दस्ते के भागने के बाद फोर्स के सर्च अभियान में नक्सलियों का एक अस्थायी कैंप ध्वस्त किया गया जहां से एक रायफल के साथ-साथ अन्य बाकीसामग्री जब्त की गयी. पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि दलमा जंगल में आकाश मंडल के दस्ते के छुपे रहने की सूचना पर पुलिस गुरुवार की रात से अभियान चला रही थी. शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे दस्ते से पुलिस का सामना हुआ. 25 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली कमजोर पड़ गये और जंगल के नीचे तरफ भाग गये.
अभियान के दौरान ध्वस्त किये गये नक्सली कैंप से एक राइफल, खाने का सामान, दरी, मेडिसीन अदि मिली है. मुठभेड़ के बाद आधा दर्जन गांवों में फोर्स सर्च अभियान चला रही है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. कुछ युवाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है.
दस्ते में कुल 14 सदस्य चार महिलाएं भी शामिल
दस्ता में कुल 14 सदस्य थे, जिसमें चार महिलाएं शामिल हैं. दस्ता में आकाश मंडल, सचिन, सचिन की पत्नी, मदन महतो, मदन महतो की पत्नी भी शामिल थी.
एसएसपी ने कहा कि गुडाबांदा में कान्हू का दस्ता समाप्त होने आकाश मंडल का दस्ता क्षेत्र में है. आकाश मंडल का दस्ता खत्म होने के बाद पूर्वी सिंहभूम पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जायेगा. फिलहाल ग्रामीण एसपी अनुरंजन किस्फोट्टा, एएसपी प्रणव आनंद झा के नेतृत्व में पुलिस टीम जंगल में कैंप की हुई है. बंगाल की तरफ से घेरने के लिए भी जिला पुलिस ने बंगाल पुलिस से संपर्क साधा है.
लोटेकोचा में खाया था खाना : दलमा से सटे बोड़ाम के पहाड़पुर पंचायत के लोटेकोचा गांव में गुरुवार रात नक्सली दस्ता आया था और एक व्यक्ति के घर में खाना खाकर जंगल की ओर गया था. इस बात की भनक दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति को मिली थी.
दलमा में आकाश मंडल के दस्ते के छुपे रहने की सूचना पर पुलिस गुरुवार की रात से अभियान चला रही थी. शुक्रवार को सामना हुआ. 25 मिनट की मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले. अस्थायी कैंप को ध्वस्त कर एक रायफल, खाने के सामान, दरी, मेडिसीन आदि जब्त किये गये हैं. दस्ते के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
अनूप बिरथरे, एसएसपी, पूर्वी सिंहभूम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola