टेल्को : आंधी-पानी में गिरा पेड़, कई बाइक क्षतिग्रस्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मौसम विभाग ने रिकार्ड किया 18.7 एमएम बारिश जमशेदपुर. जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार की शाम जोरदार बारिश हुई. बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहाना हो गया, वहीं कई जगहों पर आंधी-पानी के कारण पेड़ गिरने से संपत्ति को नुकसान पहुंचा. टेल्को साउथ गेट स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड में पेड़ गिर जाने के […]
विज्ञापन
मौसम विभाग ने रिकार्ड किया 18.7 एमएम बारिश
जमशेदपुर. जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार की शाम जोरदार बारिश हुई. बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहाना हो गया, वहीं कई जगहों पर आंधी-पानी के कारण पेड़ गिरने से संपत्ति को नुकसान पहुंचा. टेल्को साउथ गेट स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड में पेड़ गिर जाने के कारण कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. यह संयोग ही रहा कि पेड़ हाइटेंशन तार पर नहीं गिरा. इधर,मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह का रहेगा. दिन में धूप तो शाम में बादल छाये रहेंगे.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 18.7 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी. दिन में अच्छी धूप निकली थी लेकिन शाम के समय तेज हवा के साथ बारिश हुई. हालांकि बाद में आसमान साफ हो गया. शहर के तापमान में पिछले 24 घंटे में वृद्धि दर्ज की गयी है. अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इस दौरान हवा में नमी अधिकतम 83 प्रतिशत रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










