विलय वाले स्कूलों को मिलेगी अतिरिक्त राशि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : सरकारी स्कूलों के विलय को लेकर बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने समीक्षा बैठक की. समीक्षा में पता चला कि यह प्रक्रिया अगले एक हफ्ते के अंदर पूरी हो जायेगी. साथ ही बंद होने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापक संपत्ति और दस्तावेजों की रिपोर्ट बनाकर विलय होने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सरकारी स्कूलों के विलय को लेकर बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने समीक्षा बैठक की. समीक्षा में पता चला कि यह प्रक्रिया अगले एक हफ्ते के अंदर पूरी हो जायेगी. साथ ही बंद होने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापक संपत्ति और दस्तावेजों की रिपोर्ट बनाकर विलय होने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सौंप रहे हैं.
जिले में कुछ स्थानों पर विलय के विरोध के कारण प्रक्रिया की गति मंद है. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने सभी स्कूलों को प्रक्रिया को जारी रखने का निर्देश दिया है. नये सत्र में स्कूलों को छात्रों के संख्या के आधार पर विकास राशि जारी होगी. यह राशि एक लाख रुपये तक हो सकती है. विभाग ने तय किया है कि विलय वाले स्कूलों को अतिरिक्त राशि दी जायेगी. इसके अलावा शिक्षकों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ होगी.
छात्रा की पढ़ाई के लिए वैश्य महासम्मेलन ने दिये 1.43 लाख
जमशेदपुर. अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने भुवनेश्वर स्थित गांधी इंस्टीट्यूट फॉर टेक्निकल एडवांसमेंट (जीआटीए) में पढ़ाई कर रही शैली कुमारी को डीडीसी वी माहेश्वरी के हाथों 1.43 लाख रुपये का चेक प्रदान किया. अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन समाज के जरूरतमंद बच्चे-बच्चियों की जिंदगी को संवारने अौर तराशने का कार्य पिछले पांच सालों से करते आ रहा है. जुगसलाई की सुनीता देवी की पुत्री शैली कुमारी भुवनेश्वर स्थित जीआइटीए में पिछले चार सालों से कंप्यूटर साइंस लेकर शिक्षा प्राप्त कर रही है. कॉलेज का प्रतिवर्ष का 1.43 लाख रुपये फीस अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड द्वारा भुगतान किया जा रहा है. चौथे अौर अंतिम वर्ष की फीस महासम्मेलन द्वारा बुधवार को डीडीसी के हाथों दिया गया. इस अवसर पर महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, श्रीकांत देव, शंकर मित्तल, माणिक लाल साहू, नंद किशोर अग्रवाल, आकाश साह, गोपाल प्रसाद जायसवाल, पिंटू साह, मनोज भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










