जमशेदपुर : पत्नी का वीडियो बना रहे पति व दोस्तों की पिटाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत आकाश दीप प्लाजा के समीप जसविंदर कौर का वीडियो बना रहे उनके पति हरप्रीत सिंह, उनके दोस्त मनीष और एक अन्य युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर जसविंदर के परिजन अन्य लोगों के साथ […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत आकाश दीप प्लाजा के समीप जसविंदर कौर का वीडियो बना रहे उनके पति हरप्रीत सिंह, उनके दोस्त मनीष और एक अन्य युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना की जानकारी मिलने पर जसविंदर के परिजन अन्य लोगों के साथ गोलमुरी थाना पहुंचे. यहां मौजूद हरप्रीत और उसके दोस्तों की फिर से पिटाई कर दी. पुलिस जवानों ने किसी तरह मामला शांत कराया. घटना गुरुवार शाम सात बजे की है. जसविंदर कौर ने बताया कि उनका और उनके पति हरप्रीत के बीच कोर्ट में तलाक को लेकर मामला चल रहा है. तीन साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. गुरुवार को वह आकाशदीप प्लाजा पर दोस्तों के साथ गोलगप्पा खा रही थी. तभी हरप्रीत, मनीष और एक अन्य के साथ आया और वीडियो बनाने लगा. उसके दोस्त भी फोटो ले रहे थे. उसकी नजर उनलोगों पर पड़ी तो फोटो लेने और वीडियो बनाने का विरोध किया.
इस पर पति हरप्रीत और उसके दोस्त मारपीट करने लगा. इसके बाद उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गये और तीनों की पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़ कर थाना ले गयी. बाद में जसविंदर और हरप्रीत ने तलाक के लिए फिर से अलग-अलग आवेदन पुलिस काे दिया. जसविंदर ने पति और उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ सड़क पर वीडियो बनाने, मारपीट करने और अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










