जमशेदपुर : घाघीडीह से राज्य के दूसरे जेल में शिफ्ट होंगे प्रभुनाथ सिंह
घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद बिहार के महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुरक्षा कारणों से राज्य के दूसरे जेल में शिफ्ट किया जायेगा. एक अप्रैल को पूर्व सांसद और उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह को प्रशासनिक आधार पर हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल से जमशेदपुर स्थित घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया […]
घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद बिहार के महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुरक्षा कारणों से राज्य के दूसरे जेल में शिफ्ट किया जायेगा. एक अप्रैल को पूर्व सांसद और उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह को प्रशासनिक आधार पर हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल से जमशेदपुर स्थित घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था.
विशेष शाखा ने भी पूर्व सांसद को घाघीडीह सेंट्रल जेल के बजाये राज्य के दूसरे जेल में भेजने की अनुशंसा की है. फिलहाल पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह को सेल नंबर दो में सुरक्षा की दृष्टिकोण से रखा गया है. जेल में बंद अन्य बंदियों को वहां पर जाने पर रोक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










