मुख्यमंत्री के अभिनंदन के लिए बन रहा वाटरप्रूफ मंच
जमशेदपुर : लीज बंदोबस्ती को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास का एक अप्रैल को शहर में अभिनंदन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में दस हजार से अधिक लोग भाग लेंगे. इसके लिए वाटर प्रूफ मंच और गर्मी से लोगों को बचाने के लिए डोम पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी के अलावा […]
जमशेदपुर : लीज बंदोबस्ती को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास का एक अप्रैल को शहर में अभिनंदन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में दस हजार से अधिक लोग भाग लेंगे. इसके लिए वाटर प्रूफ मंच और गर्मी से लोगों को बचाने के लिए डोम पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी के अलावा जमशेदपुर पश्चिम, खासमहल, परसुडीह, बागबेड़ा, पोटका और पटमदा के लोग शामिल होंगे. इसको लेकर भव्य तैयारी की गयी है. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी बस्ती विकास समिति के प्रवक्ता कुलवंत सिंह बंटी ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










