एक्स आर्मी मैन की पत्नी के खाते से 19 लाख की निकासी सीतारामडेरा

Updated:
विज्ञापन

पीड़िता ने एक सप्ताह पूर्व दिया था आवेदन जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक्स आर्मी मैन की पत्नी के खाते से 19 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी है. पीड़ित महिला है. महिला ने एक सप्ताह पूर्व सीतारामडेरा थाना प्रभारी को आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज […]

विज्ञापन

पीड़िता ने एक सप्ताह पूर्व दिया था आवेदन

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक्स आर्मी मैन की पत्नी के खाते से 19 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी है. पीड़ित महिला है. महिला ने एक सप्ताह पूर्व सीतारामडेरा थाना प्रभारी को आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया. हालांकि पुलिस ने आवेदन पर गौर करते हुए महिला का एग्रिको स्थित एसबीआइ में खाते काे फ्रीज करा दिया. महिला मामला दर्ज कराने के लिए सीतारामडेरा थाना से लेकर पुलिस कार्यालय तक भटक रही है. महिला कहां रहती है, इसके बारे में थानेदार से जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने नाम और महिला का पता की जानकारी नहीं होने की बात कही.
नहीं मानते हैं एसएसपी का आदेश
एसएसपी अनूप बिरथरे ने पिछले दिनों हुई मीटिंग में कहा था कि थानेदार किसी भी आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करेंगे. लेकिन सीतारामडेरा थाने में शिकायत और मामला दर्ज करने के अलग-अलग आवेदन लिये जाते हैं. 19 लाख निकासी के मामले में महिला ने एक सप्ताह पहले आवेदन दिया था, लेकिन थानेदार दूसरे आवेदन का इंतजार कर रहे हैं.
महिला ने शिकायत की थी. पुलिस ने जांच करने के बाद खाता फ्रीज करा दिया. महिला ने दोबारा मामला दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया और न ही दोबारा थाने में आयी है.
रामेश्वर उरांव, थाना प्रभारी, सीतारामडेरा
पुलिस ने जांच की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया
पुलिस ने बैंक में जाकर जांच की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया. पुलिस के अनुसार महिला के खाते से उनके बेटे द्वारा रुपये की निकासी की जा रही है, जबकि महिला पुलिस को एक युवक का नाम बता रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola