गोविंदपुर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को चार वर्ष की सजा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ 11 माह तक यौनशोषण करने और शादी से इनकार करने के आरोपी पीकू महतो को एडीजे-1 की कोर्ट ने चार वर्ष की कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. इस मामले में नाबालिग की मां के बयान पर पीकू महतो के खिलाफ दुष्कर्म […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ 11 माह तक यौनशोषण करने और शादी से इनकार करने के आरोपी पीकू महतो को एडीजे-1 की कोर्ट ने चार वर्ष की कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. इस मामले में नाबालिग की मां के बयान पर पीकू महतो के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था. मामला गोविंदपुर के कनपुटा, घोड़ाबांधा का है. शिकायत के अनुसार पीकू नाबालिग के घर की ओर आया करता था. उसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई.

पीकू ने नाबालिग को मोबाइल खरीद कर दिया. एक दिन करीब 3.30 बजे पीकू ने लड़की को बुलाया और बाइक पर बैठा कर घोड़ाबांधा साईं मंदिर के पीछे पहाड़ी पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद उसे घर के पास छोड़ दिया. इसके बाद वह अक्सर उसे बुलाने लगा. 20 जून 2014 को लड़की ने पीकू को फोन कर शादी करने की बात कही. जिस पर पीकू ने शादी से इनकार कर दिया. बाद में गोविंदपुर थाना में पीकू के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola