टिनप्लेट के विस्तार से 1000 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार, जमशेदपुर में बोले सीएम हेमंत सोरेन

जमशेदपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में उद्योगों के विकास में भरपूर मदद करेगी, ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके. झारखंड तरक्की की राह पर आगे बढ़ सके. टिनप्लेट की ओर से इस प्रोजेक्ट में 2,254 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा.
Hemant Soren in Jamshedpur: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर में थे. उन्होंने टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) परिसर में सीआरएम-थ्री (कोल्ड रोलिंग मिल) यूनिट का शिलान्यास किया. यहां सीएम ने कहा कि टाटा स्टील इस प्रोजेक्ट में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रही है. इससे प्रत्यक्ष रूप से 1,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. अप्रत्यक्ष रूप से 5 से 7 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.
जमशेदपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में उद्योगों के विकास में भरपूर मदद करेगी, ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके. झारखंड तरक्की की राह पर आगे बढ़ सके. टिनप्लेट की ओर से इस प्रोजेक्ट में 2,254 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा. टाटा स्टील के सीएमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि जिंजर होटल तो झारखंड में है ही, ताज होटल भी यहां खुलेगा.
Also Read: आज से कोलकाता-भुवनेश्वर की उड़ान होगी शुरू, जमशेदपुर एयरपोर्ट से CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन
सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि राज्य में जितने भी औद्योगिक घराने हैं, उनके संपर्क में वह लगातार बने रहते हैं. राज्य में उद्योगों के विकास के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि रांची में टाटा कैंसर हॉस्पिटल बनकर तैयार है. बहुत जल्द इसका उद्घाटन होगा और राज्य की जनता को उसका लाभ मिलने लगेगा.
श्री सोरेन ने कहा कि टाटा घराने का होटल उद्योग में भी अहम योगदान है. हमारे राज्य में खनिज संपदा तो है ही, पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं. टाटा घराना झारखंड में ताज होटल की स्थापना करने वाली है. उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार ने कई कदम उठाये हैं.
Also Read: खतियानी जोहार यात्रा: सोनारी हवाई अड्डे से जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा का शुभारंभ कर क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन
उन्होंने कहा कि टाटा समूह झारखंड में ताज होटल खोलने का प्रयास कर रहा है. हमारी सरकार इसमें उनकी भरपूर मदद करेगी. आज हमने टिनप्लेट के विस्तारीकरण की आधारशिला रखी है. इसके निर्माण से लेकर उत्पादन तक में कोई समस्या न आये, समय पर यूनिट बनकर तैयार हो और योजनाबद्ध तरीके से इसमें उत्पादन शुरू हो जाये, सरकार इसका ध्यान रखेगी.
इससे पहले हेमंत सोरेन ने कहा कि जब हमने उद्योग नीति का अनावरण किया था, तब टाटा स्टील ने कहा था कि वह अपनी कंपनी का विस्तारीकरण करेगी. कहा कि जिस उद्योग नीति को लेकर हम आगे बढ़े, उसके कई बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं. टिनप्लेट का एक्सपैंशन प्रोजेक्ट उन्हीं में से एक है.
Also Read: करोड़ों की योजनाओं का हो रहा शिलान्यास, पर अधूरी योजना का क्या? CM हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर में
श्री सोरेन ने कहा कि इसके पहले भी बोकारो की एक सीमेंट कंपनी अपना विस्तार चाहती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पायी. हमारी उद्योग नीति का लाभ उसे मिला और अब उसने अपने कारोबार का विस्तार कर लिया है. प्लांट में उत्पादन भी शुरू हो गया है. कहा कि सरकार की नयी उद्योग नीति से प्रभावित होकर कई कंपनियां झारखंड में आना चाहती हैं.
जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया. एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ टाटा स्टील के अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




