विश्व रक्तदाता दिवस पर 70 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व रक्तदाता दिवस पर 70 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

हजारीबाग. विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सदर अस्पताल स्थित नये ओपीडी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया. इस दौरान कुल 70 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया. शिविर का उद्देश्य सदर अस्पताल में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था. रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. शिविर के सफल आयोजन में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेम कुमार, डीपीएम, अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक गोपाल पासवान, टीपू सुल्तान सहित कई अधिकारियों व कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही. वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के तनवीर सिंह, यूथ विंग के रितेश खंडेलवाल एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया. जिला प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं व सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola