मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित
केरेडारी : राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ प्रदेश कमेटी के आवाह्न पर प्रखंड के सभी मनरेगाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस कारम मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ा है. बिरसा मुंडा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी व टीसीबी में कार्य प्रभावित हो रहा है. इसका असर प्रवासी मजदूरों पर भी पड़ रहा है. मनरेगा कर्मियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की, तो आंदोलन और तेज होगा. हड़ताल में प्रखंड के बीपीओ, जेइ, रोजगार सेवक, ऑपरेटर शामिल हैं.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




