पदमा में कंटेनर की चपेट में आने से महिला घायल, पैर पर चढ़ा पहिया

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के पदमा में सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. कंटेनर की चपेट में आने से महिला के पैर पर पहिया चढ़ गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पदमा: हजारीबाग जिले के पदमा में इटखोरी मोड़ के आगे पुल के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार चौपारण निवासी एक पुरुष स्कूटी पर महिला और बच्चे के साथ जा रहा था.

कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मारी

इसी दौरान पुरुष के मोबाइल पर फोन आया. उसने सड़क किनारे स्कूटी रोककर मोबाइल पर बात करना शुरू किया. इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी. हादसे में महिला सड़क पर गिर गयी और कंटेनर का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया. घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस फरार कंटेनर की तलाश में

स्थानीय लोगों की सूचना पर पदमा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से हजारीबाग भेजा. बताया गया कि महिला का इलाज हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है. पुलिस स्कूटी और बच्चे को पदमा ओपी ले आयी है. पुलिस फरार कंटेनर की तलाश में जुटी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola