आंदोलनकारियों को स्थापना दिवस पर मिलेगा प्रशस्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन
आंदोलनकारियों को स्थापना दिवस पर मिलेगा प्रशस्ति पत्र

झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक

विज्ञापन

टाटीझरिया. प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक मंगलवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में हुई. कहा गया कि जिन आंदोलनकारियों का नाम सत्यापित कर अंचल से जिला भेजा गया है, उन्हें 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. जिन आंदोलनकारी की मृत्यु हो गयी है, उनके आश्रितों से नया आवेदन लेकर भेजा जायेगा. इसके अलावा सरकार द्वारा चिह्नित आंदोलनकारी को मान-सम्मान पेंशन, जेल की बाध्यता खत्म कर सामान पेंशन दिलाने को लेकर आंदोलन करने व प्रत्येक माह की 10 तारीख को बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में बैठक करने की बात कही गयी. बैठक में योधी प्रसाद यादव, अरुण राम, अरुण सिंह, जगदेव प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता, जगरनाथ सिंह, मो सत्तार, मो क्यूम, भुवनेश्वर प्रजापति, रियासत अंसारी, बदरी महतो, विनय कुमार वर्णवाल, बढ़न साव, उमेश ठाकुर, उस्मान अंसारी, मो फरीद, मोफील अंसारी, मो सुल्तान, बबलू साव समेत अन्य उपस्थित थे.

आदिवासी जन आक्रोश महारैली को लेकर जनसंपर्क

कटकमसांडी. हजारीबाग सरहुल मैदान में 17 नवंबर को आयोजित आदिवासी जन आक्रोश महारैली को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों, गांवों और टोलों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. प्रखंड प्रभारी पन्नु उरांव, बिरसा उरांव, पंकज मुंडा, मनोज उरांव, मुटर उरांव, दिनेश टोप्पो, एतवा बांडों, संदीप बांडों, नागेश्वर भोक्ता ने ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में रैली में पहुंचकर एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की. सचिव विक्की कुमार धान ने कहा कि यह रैली आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola