टाटीझरिया की विजेता टीम का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
टाटीझरिया की विजेता टीम का स्वागत

बीडीओ व मुखिया ने सम्मानित किया

विज्ञापन

टाटीझरिया. बगोदर के हेसला मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर लौटी टाटीझरिया की टीम का पंचायत भवन टाटीझरिया में सोमवार को स्वागत किया गया. टीम ने विजेता ट्रॉफी के साथ 50 हजार नकद पुरस्कार, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मैन ऑफ द फाइनल का खिताब जीता. सम्मान समारोह मुखिया सुरेश यादव के सौजन्य से हुआ. इसमें बीडीओ सह सीओ रश्मि खुशबू मिंज ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. शानदार प्रदर्शन की सराहना की. मुखिया सुरेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. समारोह में मैन ऑफ द सीरीज चुने गये मुकेश यादव समेत पूरी टीम को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में प्रकाश गुप्ता, मोनू कुमार, कवि, प्रकाश साव, मंटू साव, पवन कुमार, सुनील अगेरिया, अनुराग तिवारी, बालेश्वर गंझू, ऋषिकेश चौधरी, छोटन साव शामिल हैं. इस अवसर पर राजू यादव, लालमोहन महतो, अजीत रविदास, रिंकू रविदास, होपन सिंह, संतोष राम, सुमन मेहता, शंकर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola