आज 1500 घरों में नहीं पहुंचेगा पानी

Updated:
विज्ञापन
आज 1500 घरों में नहीं पहुंचेगा पानी

जलमीनार के क्षतिग्रस्त पाइप की होगी ���रम्मत

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के खिरगांव, हुरहुरू और बिहारी गर्ल्स स्कूल क्षेत्र में चार जुलाई को जलापूर्ति बंद रहेगी. उक्त जानकारी निगम के जल आपूर्ति नोडल पदाधिकारी अरुण बाउरी ने दी. बताया कि इन क्षेत्रों में कॉलेज मोड़ स्थित पानी टावर से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन छड़वा डैम से आया पानी का मुख्य पाइप हजारीबाग स्टेडियम के समीप फट गया है. जिसकी गुरुवार को मरम्मत शुरू की गयी, लेकिन कार्य पूरा नहीं होने के कारण चार जुलाई को भी मरम्मत कार्य किया जायेगा. इस दौरान टावर में गुरुवार को पानी नहीं भरे जाने के कारण इन क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी. क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत पूर्ण कर ही जलापूर्ति की जायेगी. कॉलेज मोड़ स्थित पानी टावर 450 केएल क्षमता का है. इस टावर से शहर के विभिन्न मुहल्लों के करीब डेढ़ हजार घरों में पानी पहुंचता है. यह पाइप पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त था. पानी लीकेज होने के कारण टावर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola