जल संरक्षण से ही दूर होगी पेयजल समस्या : सांसद

Updated:
विज्ञापन
जल संरक्षण से ही दूर होगी पेयजल समस्या : सांसद

सांसद ने भीषण गर्मी में वार्ड 31 अौर 32 का पैदल भ्रमण कर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन

हजारीबाग. सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को भीषण गर्मी के बीच नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 31 और 32 अंतर्गत खिरगांव के विभिन्न इलाकों का पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया. खिरगांव श्रीराम चौक पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-ताशे और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया. इसके बाद सांसद माली टोला, भुइयां टोली और पाल मुहल्ला होते हुए देवी मंडप प्रांगण स्थित धर्मशाला पहुंचे, जहां नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम किया गया. बैठक में पेयजल संकट पर चर्चा हुई. सांसद ने कहा कि कोनार डैम से पेयजलापूर्ति योजना लगभग तैयार है, लेकिन फिल्टर प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होने से कार्य में देरी हो रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण भी काम प्रभावित हो रहा है. सांसद ने लोगों से अपील की कि पेयजल समस्या का स्थायी समाधान केवल बोरिंग नहीं है. शहरवासियों को जल संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा. उन्होंने अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि कलौदी तालाब के पास सामुदायिक शौचालय, बेलाही तालाब क्षेत्र में सामुदायिक भवन और गार्डवाल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जायेगा. साथ ही श्मशान घाट के आगे छठ घाट निर्माण कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola