केरेडारी के 108 बूथ पर सफल मतदान के लिए कर्मियों को दी ट्रेनिंग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग में 20 मई को मतदान होगा. केरेडारी के 108 मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.
विज्ञापन
केरेडारी.
हजारीबाग में 20 मई को मतदान होगा. केरेडारी के 108 मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने मतदान के दिन बीएलओ के दायित्वों, मतदान केंद्र पर सुविधाओं, शत प्रतिशत मतदान कराने समेत चुनाव से जुड़े कई बिन्दुओं को प्रोजेक्ट के माध्यम से जानकारी दी. इसके अलावा मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने, बेहतर कतार प्रबंधन, मतदाता सुविधा पोस्टर, मतदान ससमय शुरू कराने, मतदान केंद्र पर टेबल-कुर्सी, छाया की व्यवस्था कराने पर जोर दिये. मौके पर बीडीओ अमीत कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










