ग्रामीणों ने ली जंगल बचाने की शपथ

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ली जंगल बचाने की शपथ

कर्माबेड़ा में चलाया गया जंगल बचाओ अभियान

विज्ञापन

चरही. प्रखंड के इंदिरा पंचायत के कर्माबेड़ा के ग्रामीणों ने जंगल बचाओ अभियान चलाया. इसमें गांव के मांझी हड़ाम, नायके, जोगवा, प्राणिक शामिल थे. गांव में बैठक कर पर्यावरण बचाव को लेकर सभी ने सुझाव रखा था. ग्रामीणों ने समर्थन देते हुए जंगल बचाने की शपथ ली. मांझी हड़ाम झरी मांझी ने कहा कि पेड़-पौधा के बिना मानव जीवन असंभव है. पेड़ को न काटें, बल्कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें. शिक्षक अनुराग मुर्मू ने कहा कि पेड़-पौधों को बचाने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है. शिक्षक बिनोद किस्कू ने कहा कि जंगल में आग नहीं लगायें. बैठक में नायके हाड़ाम रघु मुर्मू, कुडम नायके हॉपना सोरेन, परानीक बबलू मांझी, हॉपन मुर्मू, शिक्षक शंकर मुर्मू, विनोद किस्कू, धानू मुर्मू, देवनाथ मुर्मू, रामलाल सोरेन, खेमलाल सोरेन, पतिलाल सोरेन, झरीलाल मुर्मू, सोहन सोरेन, फागू सोरेन, वार्ड सदस्य शीतल टुडू, मनीष मुर्मू, पुष्पा हेंब्रोम, मोनिका मरांडी, अनिता सोरेन, दिव्या सोरेन, मार्गरेट बेसरा, ललिता देवी, सोनपती मुर्मू, दीपक सोरेन सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola