प्रखंडों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस

Updated:
विज्ञापन
प्रखंडों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस

जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी गयी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों में एएनएम, सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच और परामर्श सेवाएं दीं. गर्भवती महिलाओं का गर्भ जांच, रक्त जांच, टीटी टीकाकरण तथा आयरन, फोलिक एसिड और कैल्सियम की दवाओं का वितरण किया गया. वहीं बच्चों के नियमित टीकाकरण, विकास निगरानी और पूरक पोषण पर विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि वीएचएसएनडी का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को गांव स्तर तक सुलभ बनाना तथा कुपोषण और बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है. कर्णपुरा कॉलेज के विद्यार्थियों को मिली उत्कृष्ट सफलता बड़कागांव. कर्णपुरा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विज्ञान संकाय में सिल्की कुमारी ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रिया कुमारी ने 77.6 द्वितीय तथा जोया ईराम ने 77.2 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल. कला संकाय में सागर कुमार ने 77 प्रतिशत, मो उस्मान अंसारी 72 प्रतिशत और ममता कुमारी ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. वाणिज्य संकाय में जैनाब खातून प्रथम, कुमारी सुधा द्वितीय तथा विवेक कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola