मेयर के लिए विकास राणा झामुमो समर्थित उम्मीदवार

Updated:
विज्ञापन
मेयर के लिए विकास राणा झामुमो समर्थित उम्मीदवार

झामुमो केंद्रीय समिति ने की घोषणा

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर झामुमो पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन किया गया. पत्रकार सम्मेलन में झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के निर्णयानुसार हजारीबाग मेयर प्रत्याशी के रूप में समर्थित उम्मीदवार की घोषणा कर दी गयी है. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य एवं समाजसेवी विकास राणा को पार्टी ने मेयर पद के लिए आधिकारिक समर्थन दिया है. इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. नीलकंठ महतो ने कहा कि पार्टी के निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं. मौके पर झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारी सुनील शर्मा, पीयूष बेदिया, गौरव पटेल, संजय सिंह, रंजीत मेहता, राजेश मेहता, निसार अहमद, खलील अंसारी, श्वेता दुबे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

आलोक कुमार ने नामांकन वापस लिया

हजारीबाग. भाजपा जिला कमेटी ने इंद्रलोक टावर में प्रेस वार्ता की. इसमें जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, महामंत्री सुनील मेहता, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव, मेयर पद के उम्मीदवार सुदेश कुमार चंद्रवंशी, आलोक कुमार सहित कई लोग शामिल थे. आलोक कुमार ने कहा कि गैर दलीय नगर निगम चुनाव में आरक्षण मिलने के बाद हमें चुनाव लड़ने का सुनहरा अवसर मिला था, लेकिन पार्टी से निर्देश आने के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया. अब पार्टी के लिए काम करूंगा. वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि आलोक कुमार का परिवार भाजपा समर्थित रहा है. इस परिवार का भाजपा को मजबूत करने में काफी योगदान रहा है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola