बरकट्ठा चौक से हटाये गये सब्जी विक्रेता

Updated:
विज्ञापन
बरकट्ठा चौक से हटाये गये सब्जी विक्रेता

बाजारटांड़ में किये गये शिफ्ट

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा चौक पर आये दिन जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू द्वारा पूर्व में जारी आम सूचना के अनुपालन में गुरुवार को बरकट्ठा पुलिस ने सड़क किनारे दुकान लगाकर सब्जी बेच रहे विक्रेताओं को हटाकर बाजारटांड़ में शिफ्ट कराया. ज्ञात हो कि बरकट्ठा चौक पर अनियंत्रित तरीके से सब्जी दुकानों के लगने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने सभी सब्जी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि वे निर्धारित स्थल बाजारटांड़ में ही अपनी दुकान लगायें. यदि कोई विक्रेता पुनः बरकट्ठा चौक या सड़क किनारे दुकान लगाते पाये गये तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

पिपचो के पेंटर की गोमिया में मौत, हत्या का संदेह

दारू. थाना क्षेत्र के पिपचो निवासी मो मोमिन की मौत गोमिया में हो गयी. वह पिछले 30 वर्षों से गोमिया में रहकर पेंटर का काम कर रहे थे. परिजनों के अनुसार मोमिन के सिर पर चोट का निशान है. जिसे लेकर उनकी हत्या की आशंका जतायी है. गोमिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola