महापौर के दो व पार्षद के छह अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया

Updated:
विज्ञापन
महापौर के दो व पार्षद के छह अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया

वार्ड पार्षद के अभ्यर्थियों ने पति, पिता और मां के लिए छोड़ी दावेदारी

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम चुनाव में इस बार कुछ अलग ही तसवीर सामने आ रही है. नाम वापसी के अंतिम दिन महापौर पद के दो अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इनमें रेणुका कुमारी व आलोक कुमार का नाम शामिल है. वहीं वार्ड पार्षद के छह अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया. अभ्यर्थियों ने पति, पिता और मां के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया. किसी ने पति की जीत सुनिश्चित करने के लिए नाम वापस लिया, तो कोई पिता, तो कोई मां को जिताने के लिए चुनावी मैदान से बाहर आ गये. वार्ड नंबर तीन से रीना यादव ने अपने पति रंजन कुमार के पक्ष में नामांकन वापस लिया. उसी तरह वार्ड 16 में अदनाम नसीम अपने पिता मो नसीम के लिए चुनाव मैदान से पीछे हट गये. वार्ड 30 में मुस्कान परवीन ने अपनी मां शमा परवीन के लिए नामांकन वापस लिया. इसके अलावा वार्ड 14 से पूनम प्रसाद, वार्ड 21 से वाहिदा परवीन व वार्ड 22 से पूजा कुमारी ने अपना नाम वापस लिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola