चार टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 05 Jul 2025 10:59 PM
चालक व खलासी को जेल
बरही. बरही थाना की पुलिस ने शनिवार को जीटी रोड पर वाहन चेकिंग के क्रम में एक ट्रक (जेएच10डीए-2838) को पकड़ा. जिसमें चार टन पोड़ा कोयला लदा था. इस संबंध में बरही थाना प्रभारी आभास कुमार ने बताया कि ट्रक में लदा कोयला अवैध है. मांगने पर चालक ने कोयले का कोई वैध कागज नहीं दिखाया. इसके बाद ट्रक सहित कोयला को जब्त कर थाना लाया गया है. साथ ही ट्रक के चालक मिथलेश कुमार (पिता जयकिशुन यादव) व मुकेश कुमार (पिता सोहन यादव) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के लमारी टोला के रहने वाले हैं व वर्तमान में गिरिडीह जिला के डुमरी थाना क्षेत्र में रह रहे थे. मामले में बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें वाहन मालिक मुद्रा यादव (पिता सोहन यादव), भुली बैंक मोड़, धनबाद निवासी व लालु यादव ग्राम डुमरी निवासी को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक शिवम गुमा व रात्रि गश्ती दल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










