ट्रक के धक्के से टूटा पोल, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, बिजली गुल

Updated:
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से टूटा पोल, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, बिजली गुल

ट्रक के धक्के से ठेले पर रख फल बर्बाद

विज्ञापन

विष्णुगढ़. हजारीबाग-बगोदर रोड स्थित विष्णुगढ़ सात माइल मोड़ के पास लोहे के बिजली पोल में 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था. जिस पर एक ट्रक ने तीन मई की देर रात एक बजे जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण पोल के दो टुकड़े हो गये. वहीं ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया. दो माह पूर्व ही इस ट्रांसफॉर्मर को लगाया गया था. बताया जा रहा है कि ट्रक बगोदर की ओर से तेज गति से आ रहा था. ट्रक एक ठेला दुकान को ठोकर मारते हुए पोल में जा टकराया. जिससे ठेला में रखे सभी फल बर्बाद हो गये. जिसके कारण फल दुकानदार छोटू को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से रमुआ, सात माइल मोड़, खरना रोड में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने अविलंब ट्रांसफॉर्मर को बदलते हुए बिजली सेवा बहाल करने की मांग की है.

अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

चलकुशा. प्रखंड के जमसोती में पुलिस ने दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. यह कार्रवाई थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार के नेतृत्व में की गयी. ट्रैक्टर बराकर नदी से अवैध बालू खनन कर बरकट्ठा की ओर जा रहे थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola