बकाया भाड़ा का भुगतान नहीं होने पर ट्रांसपोर्टिंग ठप कराया

Updated at : 08 Apr 2026 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
बकाया भाड़ा का भुगतान नहीं होने पर ट्रांसपोर्टिंग ठप कराया

भुगतान नहीं होने तक बंद जारी रखने की चेतावनी

विज्ञापन

केरेडारी. पीएनएम कंपनी द्वारा बकाया भाड़ा भुगतान नहीं किये जाने के विरोध में विस्थापित प्रभावित हाइवा ऑनर संघ ने केरेडारी क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दिया. संघ के इस कदम से केडी एवं सीबी कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित रहा, जिससे पूरे इलाके में गतिविधियां प्रभावित हो गयी. संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पीएनएम कंपनी पर कोयला ढुलाई का करीब सात करोड़ रुपये बकाया है. यह राशि नवंबर और दिसंबर माह की है. भुगतान के अभाव में हाइवा मालिकों और लोडरों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है. कई बार कंपनी और प्रबंधन को भुगतान के लिए समय दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा तक भुगतान नहीं होने के कारण मजबूर होकर ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद कराया है. संघ ने प्रशासन को पहले ही अल्टीमेटम दिया था कि यदि पारदर्शिता के साथ भुगतान नहीं किया गया, तो काम पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा. फिलहाल ट्रांसपोर्टिंग ठप रहने से कोयला आपूर्ति प्रभावित हो रही है. क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. संघ ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होता, तब तक बंद जारी रहेगा.

एनटीपीसी सीधे खातों में करेगी बकाया भुगतान

इधर, पीएनएम कंपनी के लाइजनर मोहन कुमार ने बताया कि जिन हाइवा मालिकों का बकाया है, उनकी सूची एनटीपीसी प्रबंधन को सौंप दी गयी है. प्रबंधन द्वारा सीधे खातों में भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. एनटीपीसी प्रबंधन का कहना है कि पीएनएम के पास लगभग पांच करोड़ रुपये जमा है, जबकि कुल देनदारी करीब 8.50 करोड़ रुपये के आसपास है. भुगतान प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया गया है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola