गैस वितरण में पारदर्शिता अनिवार्य : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
गैस वितरण में पारदर्शिता अनिवार्य : एसडीओ

गैस वितरकों के साथ बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. उपायुक्त के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय की अध्यक्षता में गैस वितरक एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव भी मौजूद थे. एसडीओ ने निर्देश दिया कि गैस सिलिंडर वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. बैठक में छात्रों की सुविधा पर विशेष जोर दिया गया. हॉस्टल व लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को संस्थान के पहचान पत्र के आधार पर छोटा गैस सिलेंडर (एफटीएल) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने आपूर्ति की समय-सीमा भी तय की है. ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन के 45 दिनों के भीतर तथा शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के भीतर गैस उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दें.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola