एमडीए अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
एमडीए अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण

जिले के 117 अति प्रभावित गांवों में दवा खिलाने का लक्ष्य

विज्ञापन

हजारीबाग. सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में सीएस सभागार में सोमवार को फोकल एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (डिस्ट्रिक्ट टीओटी) आयोजित किया गया. इसमें जिले के सभी बीपीएम, एमटीएस एवं बीटीटी शामिल हुए. एक दिवसीय प्रशिक्षण वीबीडीसी के मैमूर सुल्तान एवं पिरामल टीम द्वारा दिया गया. जिसमें एमडीए अभियान से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की गयीय वीबीडी पदाधिकारी डॉ कपिलमुनि ने बताया कि यह अभियान 20 अप्रैल से पांच मई 2026 तक चलेगा. इस दौरान जिले के 117 अति प्रभावित गांवों में करीब दो लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अभियान की तैयारी, प्रभावी क्रियान्वयन, दवा वितरण की प्रक्रिया तथा फील्ड स्तर की चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में बताया गया. मौके पर महेंद्र पाल भी मौजूद थे. कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता बढ़ाने और एमडीए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया. अंत में सिविल सर्जन ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola