घर के बाहर से ट्रैक्टर की चोरी
Published by : VIKASH NATH Updated At : 11 Feb 2026 6:44 PM
प्रखंड के गोरहर निवासी मिथिलेश महतो की ट्रैक्टर घर के बाहर से चोरी हो गयी है.
बरकट्ठा. प्रखंड के गोरहर निवासी मिथिलेश महतो की ट्रैक्टर घर के बाहर से चोरी हो गयी है. मिथलेश महतो अपना ट्रैक्टर (जेएच 11 एक्स 9446) को मंगलवार की रात अपने घर के बाहर खड़ा किया था. बुधवार की अहले सुबह उठने पर देखा कि ट्रैक्टर अपने स्थान पर नही है. किसी ने चोरी कर ली है. काफी खोजबीन के पश्चात पता नहीं लगने पर गाड़ी मालिक ने गोरहर थाना पुलिस को जानकारी दी. चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास चर्चा का विषय बना हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने लोगों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है. ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए जल्द से जल्द ट्रैक्टर बरामद करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. कुष्ठ उन्मूलन को लेकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को दिलायी गयी शपथ बड़कागांव. पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रांगण में कुष्ठ उन्मूलन को लेकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को शपथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिलाया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव प्रखंड में यह कार्यक्रम की जा रही है. मौके पर शिक्षिका चंद्रामती वर्मा, शकुंतला कुमारी, कराटे शिक्षक सुरेंद्र राम शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










